नोएडा(हि.स.)। नोएडा पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान छेनू गैंग के शातिर अपराधी व शार्प शूटर दानिश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पुलिस की गोली भी लगी है। घायल को अस्पताल में दाखिल किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक और तमंचा बरामद हुआ है।
एसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सेक्टर 29 के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पर संदेह होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार वहां से भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछाकर उसे घेर लिया। घिरा देखकर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, तब पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने बदमाश गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसको दबोच लिया। उन्होंने बताया कि दानिश दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में चल रहा था लंबे समय से तलाश थी। एसीपी ने के अनुसार दानिश का एक साथी फरार हो गया है कि तलाश की जा रही है।
फरमान अली
