Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा : गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के 335 पुलिसकर्मी कोरोना से...

नोएडा : गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के 335 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित


नोएडा । कोरोना वायरस की दूसरी लहर में 15 मार्च से अब तक गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय में तैनात 335 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि संक्रमित पुलिसकर्मियों में वरिष्ठ अधिकारी, इंस्पेक्टर, उप- निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 104 पुलिसकर्मियों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि 231 कर्मियों का उपचार विभिन्न अस्पतालों, गृह पृथक-वास में चल रहा है।
संक्रमण की दूसरी लहर में एक उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है। कात्यायन ने बताया कि थाना सेक्टर 58 में तैनात हेड कांस्टेबल वीरेंद्र प्रताप सिंह की रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा रहे आरोपियों की भी कोविड-19 की जांच करायी जा रही है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय में कोरोना वायरस से मरने वालों के आंकड़ों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसके बाद अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के विकसित होने की आशंका जताई जा है। इसी को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अपनी लैब में एकत्र किये गए सैंपल्स को दिल्ली की सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ जिनॉमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायॉलजी में जांच के लिए भेजा है।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 40 फैकल्टी मेंबर और शिक्षणेतर कर्मचारी अब तक कोरोना से संक्रमित होकर अपनी जान गवां चुके हैं। लगातार हो रही मौतों ने विश्वविद्यालय की चिंता बढ़ा दी है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तारिक मंसूर ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च को यूनिवर्सिटी में इकट्ठा किए गए कोविड सैंपल्स की तत्काल जांच कराने के लिए चिट्ठी लिखी है। ये सभी सैंपल्स एएमयू में बनी आईसीएमआर से प्रमाणित लैब ने इकट्ठा किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular