-आयकर विभाग का नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम के अस्पतालों पर छापे
नई दिल्ली (हि.स.)। आयकर विभाग ने मेट्रो हॉस्पिटल के 20 ठिकानों पर छापा मारा है। विभाग की मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे कई बड़े शहरों में स्थित अस्पतालों पर छापेमारी जारी है।
सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 11और 12 में स्थित चर्चित मेट्रो अस्पतालों में आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है।
आयकर विभाग की ये कार्रवाई करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के आरोप में अंजाम दी जा रही है। इनमें नोएडा और गुरुग्राम के अस्पताल के संचालक एक ही व्यक्ति है।
मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के यहां छापे में आयकर विभाग के दर्जनभर अधिकारी हॉस्पिटल में मौजूद हैं। इनके साथ स्थानीय पुलिस भी बड़ी संख्या में मौजूद है। गौरतलब है कि नोएडा मेट्रो हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर पुरुषोत्तम लाल हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद स्थित मेट्रो हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर गुप्ता है, जिन्होंने कुछ समय पहले ही गुरुग्राम वाला अस्पताल डॉ. लाल से खरीदा था।
प्रजेश शंकर/दधिबल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
