गाजियाबाद(हि.स.)। गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा की घटना के बाद गाजियाबाद का जिला आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है। आबकारी विभाग ने गाजियाबाद की बार में बाउंसर रखने रखे जाने पर रोक लगा दी है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि किसी लाइसेंसी ने बीयर बार में बाउंसर रखा तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
सिंह ने बताया कि जिले में कुल 30 बार लाइसेंस जारी किए गए हैं। इनमें से 29 बीयर बार के लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया हैं। कुछ बार संचालक बार में बाउंसर भी रखते हैं। अब सभी बार संचालकों को साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी बीयर बार संचालक अब अंदर बाउंसर नहीं रखेगा। इतना ही नहीं बातें कर्मचारियों की लिस्ट भी आबकारी विभाग को देनी होगी। इसके अलावा समय-समय पर आबकारी विभाग के अधिकारी इसकी जांच भी करेंगे। जांच के दौरान यदि कोई गड़बड़ी पाई गई तो बार का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा।
फरमान अली
