Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा : ऑक्सीजन की आस में भटकते रहे 16 मरीज, एक को...

नोएडा : ऑक्सीजन की आस में भटकते रहे 16 मरीज, एक को एंबुलेंस में दी ‘नई जिंदगी’


नोएडा । ग्रेटर नोएडा जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण मंगलवार को 30 से अधिक कोरोना संक्रमितों की जान मुश्किल में पड़ गई। आरोप है कि ऑक्सीजन खत्म होने पर निम्स अस्पताल से मरीजों को बस से नोएडा सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन वहां मरीजों को भर्ती नहीं किया गया। ग्रेनो वेस्ट की ऐस एस्पायर सोसाइटी निवासी युवक कोरोना संक्रमित हैं। उन्हें कुछ दिन पहले निम्स में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि वार्ड में 30 से अधिक मरीज थे। सभी को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही थी। समय-समय पर ऑक्सीजन भी दी जा रही थी। मंगलवार को सुबह ऑक्सीजन खत्म हो गई। इसके बाद बस से सभी को नोएडा सेक्टर-39 के कोविड अस्पताल भेजा गया। बस में 16 मरीज थे। आरोप है कि नोएडा में अस्पताल के बाहर करीब दो घंटे इंतजार किया, लेकिन भर्ती नहीं किया गया। इस दौरान किसी ने पानी और खाने के लिए भी नहीं पूछा। उम्मीद खत्म होने के बाद वह कैब पकड़कर वह घर आ गए। घर पर आकर भांप ली। साथ ही, योग भी किया। उससे आराम मिला। नोएडा के सेक्टर-51 स्थिति केंद्रीय विहार सोसाइटी के 70 वर्षीय बुजुर्ग भी बस में सवार थे। सोसाइटी निवासी शरद जैन ने बताया कि पीड़ित से उनकी फोन पर बात हुई थी। वे करीब दो घंटे तक नोएडा में अस्पताल के बाहर खड़े रहे। वहां अस्पताल के कर्मचारियों के मरीजों के आने की जानकारी से इंकार कर दिया। सभी मरीजों ने काफी आग्रह किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। उसके बाद सभी बस से वापस निम्स अस्पताल पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक मरीज इधर-उधर भटकते रहे। 
स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही से नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा के लोग काफी परेशान हैं। उनका आरोप है कि अगर ऐसी व्यवस्था है तो फिर कोरोना संक्रमण को रोका नहीं जा सकता। लोगों ने सोशल मीडिया पर यह मुद्दा उठाया और प्रशासन की निंदा की। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

  • 10 मिनट के लिए बाधित हुई कोविड अस्पताल की ऑक्सीजन
    सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में सोमवार रात को ऑक्सीजन की कमी हो गई। इससे कुछ देर के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई शून्य के बराबर हो गई। करीब 10 मिनट के लिए सप्लाई प्रभावित हुई। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन लगातार कंपनी को फोन करता रहा। कोविड अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एस मिश्रा ने बताया की रात को ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। अस्पताल प्रशासन लगातार कंपनी से संपर्क कर रहे थे। हालांकि पूरी तरह से सप्लाई बंद नहीं हुई थी। सिलेंडर कम और मरीज ज्यादा होने से सप्लाई कम आ रही थी। अस्पताल की टीम एनॉक्स कंपनी गई थी। उसके बाद ऑक्सीजन मिल गई और सब सामान्य हो गया।
RELATED ARTICLES

Most Popular