Friday, March 27, 2026
Homeअन्यनॉन-इंटरलॉकिंग के चलते बनारस-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 21 से 23 सितम्बर तक...

नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते बनारस-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 21 से 23 सितम्बर तक रद्द

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने रामपुर जंक्शन पर सोमवार से नाॅन-इंटरलाॅकिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इसके चलते लखनऊ होकर चलने वाली 05127 बनारस-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का संचालन अचानक 21 से 23 सितम्बर तक रद्द कर दिया गया है। इसके पहले बीते रविवार को भी करीब 16 ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया था। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने सोमवार को बताया कि रामपुर जंक्शन पर नाॅन-इंटरलाॅकिंग कार्यों के चलते कई ट्रेनों को अचानक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इसमें लखनऊ होकर चलने 05127 बनारस-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 21 से 23 सितम्बर तक बनारस से निरस्त रहेगी। इसी तरह से वापसी में 05128 नई दिल्ली-बनारस स्पेशल ट्रेन 22 से 24 सितम्बर तक नई दिल्ली से निरस्त रहेगी।

कि 22 और 24 सितम्बर को काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली 02092 काठगोदाम-देहरादून स्पेशल ट्रेन और देहरादून से 22 और 24 सितम्बर को प्रस्थान करने वाली 02091 देहरादून-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन निरस्त कर दी गई है। रामनगर से 22 से 24 सितम्बर तक प्रस्थान करने वाली 05356 रामनगर-मुरादाबाद स्पेशल ट्रेन और मुरादाबाद से 22 से 24 सितम्बर तक प्रस्थान करने वाली 05355 मुरादाबाद-रामनगर स्पेशल ट्रेन निरस्त कर दी गई है। काठगोदाम से 22 से 24 सितम्बर तक प्रस्थान करने वाली 05036 काठगोदाम-दिल्ली स्पेशल ट्रेन और दिल्ली से 22 से 24 सितम्बर तक प्रस्थान करने वाली 05035 दिल्ली-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन भी निरस्त कर दी गई है। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

बदले मार्ग से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

रेलवे प्रशासन नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 22 सितम्बर को प्रस्थान करने वाली 05656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या स्पेशल ट्रेन को परिवर्तित मार्ग सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुजा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाएगा। काठगोदाम से 22 और 23 सितम्बर को प्रस्थान करने वाली 02039 काठगोदाम-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग लालकुआं-काशीपुर-कटघर के रास्ते चलाई जाएगी। नई दिल्ली से 23 और 24 सितम्बर को प्रस्थान करने वाली 02040 नई दिल्ली-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग कटघर-काशीपुर-लालकुआं के रास्ते चलाई जाएगी।

इसी तरह से काठगोदाम से 22 सितम्बर को प्रस्थान करने वाली 04125 काठगोदाम-देहरादून स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग लालकुआं-काशीपुर-कटघर के रास्ते चलाई जाएगी। देहरादून से 23 सितम्बर को प्रस्थान करने वाली 04126 देहरादून-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग कटघर-काशीपुर-लालकुआं के रास्ते चलाई जाएगी। डिब्रूगढ़ से 22 सितम्बर को प्रस्थान करने वाली 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़म् स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर-बरेली कैंट-चन्दौसी-मुरादाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।

विलम्ब से चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनें

रेलवे प्रशासन नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते 22 और 24 सितम्बर को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 02504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन को नई दिल्ली से 60 मिनट विलम्ब से चलाएगा। इसी तरह से 21 और 23 सितम्बर को लालगढ़ से प्रस्थान करने वाली 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन को लालगढ़ से 240 मिनट विलम्ब से चलाया जाएगा। 22 सितम्बर को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 04688 अमृतसर-सहरसा स्पेशल ट्रेन को अमृतसर से 100 मिनट विलम्ब से चलाया जाएगा।

इसके पहले बीते रविवार को लखनऊ से झांसी,मुम्बई सहित कई स्थानों की करीब 16 ट्रेनें 28 सितम्बर तक विभिन्न तारीखों में निरस्त की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular