लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने लखनऊ मंडल के अमेठी-मिसरौली-अन्तू स्टेशनों पर रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। इस सेक्शन पर नाॅन-इंटरलॉकिंग का कार्य होने जा रहा है। इसके चलते हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल सहित कई ट्रेनें 26 मार्च से अलग-अलग तारीखों में बदले रूट से चलाई जाएंगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ मंडल के अमेठी-मिसरौली-अन्तू स्टेशनों पर नाॅन-इंटरलॉकिंग का कार्य होने जा रहा है। इसके चलते हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल 26 मार्च से 01 अप्रैल तक और देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस 27 मार्च से 02 अप्रैल तक परिवर्तित मार्ग जंघई-फाफामऊ-ऊंचाहार-रायबरेली होकर चलाई जाएगी।
इसी तरह से 29 मार्च और 02 अप्रैल को पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-अयोध्या कैंट-लखनऊ होकर चलाई जाएगी। जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस 27 और 30 मार्च को परिवर्तित मार्ग लखनऊ-अयोध्या कैंट-वाराणसी होकर चलाई जायेगी। पुरी-आंनद विहार टर्मिनस-नीलांचल एक्सप्रेस
27, 29 मार्च और 01 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग जंघई-फाफामऊ-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल होकर चलाई जाएगी,जबकि यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 28 मार्च को परिवर्तित मार्ग फाफामऊ-ऊंचाहार-रायबरेली-लखनऊ होकर चलाई जायेगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।
दीपक
