लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने सहारनपुर-मुरादाबाद और हरिद्वार-लक्सर रेलखंड पर सोमवार से नाॅन-इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इसके चलते लखनऊ होकर चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन तक अलग-अलग तारीखों में 29 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए सहारनपुर-मुरादाबाद और हरिद्वार-लक्सर रेलखंड पर नाॅन-इंटरलॉकिंग का कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। इसके चलते 02237 वाराणसी-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन अब 28 अक्टूबर तक और 02238 जम्मूतवी-वाराणसी स्पेशल ट्रेन 26 से 29 अक्टूबर के बीच निरस्त रहेगी। 02369 हावड़ा-देहरादून कुंभ स्पेशल ट्रेन सोमवार से 27 अक्टूबर तक लखनऊ तक चलेगी। ट्रेन लखनऊ से देहरादून के बीच निरस्त रहेगी। 02370 देहरादून-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 26 से 28 अक्टूबर तक लखनऊ से चलेगी। मुजफ्फरपुर-देहरादून स्पेशल ट्रेन (05001) सोमवार को नजीबाबाद तक ही चलाई जाएगी। देहरादून-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (05005) 27 अक्टूबर को नजीबाबाद तक चलेगी। देहरादून-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (05006) 26 और 28 अक्टूबर को नजीबाबाद से चलेगी। प्रयागराज संगम-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन (04229) 26 और 28 अक्टूबर को नजीबाबाद तक चलेगी। योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन (04230) 27 और 29 अक्टूबर को नजीबाबाद से चलेगी। इसी तरह से हावड़ा-देहरादून उपासना स्पेशल ट्रेन (02327) 26 अक्टूबर को लखनऊ तक चलेगी। देहरादून-हावड़ा उपासना स्पेशल ट्रेन (02328) 27 अक्टूबर को लखनऊ से चलेगी। हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश दून स्पेशल ट्रेन (03009) 27 अक्टूबर को बरेली तक चलेगी। योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून स्पेशल ट्रेन (03010) 26 से 28 अक्टूबर तक बरेली से चलेगी। वाराणसी-देहरादून जनता स्पेशल ट्रेन (04265) 25 से 28 अक्टूबर तक मुरादाबाद तक चलेगी। देहरादून-वाराणसी जनता स्पेशल ट्रेन (04266) 26 से 29 अक्टूबर तक मुरादाबाद से चलेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
रेलवे प्रशासन नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (05011) को 25 से 28 अक्टूबर तक,चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस(05012) को 26 से 29 अक्टूबर तक, पटना-जम्मूतवी अर्चना स्पेशल ट्रेन (02355) को 26 अक्टूबर को, न्यू तिनसुकिया-अमृतसर स्पेशल ट्रेन (05933) को 26 अक्टूबर को,पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (03255) को 27 अक्टूबर को, अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (02358) 28 अक्टूबर को, कोलकाता-नांगल डैम एक्सप्रेस (02325), अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस (023180) को 29 अक्टूबर को, गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (04655) को 28 अक्टूबर को मुरादाबाद-हापुड़-मेरठ सिटी और सहारनपुर के रास्ते चलाएगा।
इसी तरह से बठिंडा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन (01636) 27 अक्टूबर को और वाराणसी-बठिंडा स्पेशल ट्रेन (01635) 28 अक्टूबर को अंबाला-गाजियाबाद- कानपुर के रास्ते चलाई जाएगी। श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (01635) 26 अक्टूबर को लखनऊ-कानपुर-मेरठ सिटी-सहारनपुर के रास्ते चलाई जाएगी। चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (01656) 28 अक्टूबर को अंबाला-गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि सहारनपुर-मुरादाबाद और हरिद्वार-लक्सर रेलखंड पर नाॅन-इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।
