लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन अलीपुर द्वार मंडल में नाॅन-इंटरलॉकिंग का कार्य करने जा रहा है। इसलिए लखनऊ होकर पूर्वोत्तर राज्यों की ओर आवागमन करने वाली उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस और लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस सहित कई स्पेशल ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से भी चलाया जाएगा।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, अलीपुर द्वार मंडल के कोललग्राम गुमानी हट खंड पर नाॅन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसलिए लखनऊ होकर चलने वाली 04075 नाहरलागुन-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस पांच अक्टूबर को, 04076 आनंद विहार टर्मिनस-नाहरलागुन एक्सप्रेस तीन अक्टूबर को, 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस चार अक्टूबर को, 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस छह अक्टूबर को, 09709 उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस चार अक्टूबर को, 09710 कामाख्या-उदयपुर एक्सप्रेस सात अक्टूबर को निरस्त रहेंगी।
इसी तरह से 05653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस छह अक्टूबर को, 05654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस आठ अक्टूबर को, 05621 कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनस सात अक्टूबर को और 05622 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या स्पेशल ट्रेन आठ अक्टूबर को निरस्त रहेंगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें
रेलवे प्रशासन के अनुसार, नॉन इंटरलॉकिंग के चलते पांच और छह अक्टूबर को नई दिल्ली से चलने वाली 02504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रानीनगर-जलपाईगुड़ी-वाई लेग-मथाभंगा-न्यू कूच विहार के रास्ते चलाई जायेगी। तीन अक्टूबर को नई दिल्ली से चलने वाली 02506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस भी रानीनगर-जलपाई गुड़ी-वाई लेग-मथाभंगा-न्यू कूच विहार के रास्ते चलाई जाएगी। पांच अक्टूबर को लालगढ़ से चलने वाली 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग रानीनगर-जलपाई गुड़ी-वाई लेग-मथाभंगा-न्यू कूच विहार के रास्ते चलाई जाएगी।
इसके अलावा पांच और छह अक्टूबर को 02503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस,चार अक्टूबर को 02505 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी इसी रूट से चलाई जाएगी। जबकि कामाख्या-माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग समुकतला-अलीपुर द्वार-सिलीगुड़ी के रास्ते चलाई जायेगी। अलीपुर द्वार स्टेशन पर इस ट्रेन को पांच मिनट का ठहराव प्रदान किया गया है।
