मुंबई (हि.स.)। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल सिंगल लाइन सेक्शन पर नंदखास-मोठ-एरच रोड-परौना स्टेशनों के बीच दोहरीकरण के संबंध में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी और कुछ ट्रेनें झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते डायवर्टेड रूट पर चलेंगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार 17 दिसंबर 2021 को चलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा साप्ताहिक विशेष ट्रेन, 20 दिसंबर 2021 को चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन, 21 दिसंबर 2021 को चलने वाली 20414 इंदौर-वाराणसी जं. महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं 22 दिसंबर 2021 को चलने वाली 20413 वाराणसी जं-इंदौर महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते निरस्त रहेगी।
इसी प्रकार 15 दिसंबर 2021 को चलने वाली 12943 वलसाड-कानपुर सेंट्रल उद्योगकर्मी एक्सप्रेस, 17 दिसंबर 2021 को चलने वाली 12944 कानपुर सेंट्रल-वलसाड उद्योगकर्मी एक्सप्रेस, 16 दिसंबर 2021 को चलने वाली 22468 गांधीनगर केपिटल -वाराणसी जं एक्सप्रेस एवं 12 व 19 दिसम्बर 2021 को चलने वाली 19306 कामाख्या-डॉ अम्बेडकरनगर एक्सप्रेस ट्रेनों को नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण वाया झांसी -ग्वालियर- भिंड- इटावा- कानपुर सेंट्रल से डायवर्जन किया जाएगा।
दिलीप/मुकुंद
