मुंबई (हि. स.)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के रूपौंड-झालवाड़ा डबल लाइन विद्युतीकृत खंड में रूपौंड स्टेशन पर तीसरी लाइन के कनेक्टिविटी के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। यात्रियों से नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य को देखते हुए यात्रा शुरू करने की अपील की गई है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार, 10 फरवरी 2022 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 22909 वलसाड-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 13 फरवरी 2022 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 22910 पुरी-वलसाड सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12 फरवरी 2022 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 20971 उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस एवं 13 फरवरी 2022 को छूटने वाली ट्रेन संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
दिलीप
