Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनेहा सिंह राठौर की कविता को शेयर कर अखिलेश ने लिखा, यूपी...

नेहा सिंह राठौर की कविता को शेयर कर अखिलेश ने लिखा, यूपी में बदलाव बा

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गायिका नेहा सिंह राठौर के गीत “यूपी में का बा” को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि जनता कहे इंक़लाब बा। यूपी में बदलाव बा…।

नेहा सिंह राठौर का यह गीत बहुत दिनों से सोशल मीडिया में तैर रहा है। इस पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं, लेकिन एक दिन वे इस पर सफाई भी दे चुकी हैं। उन्होंने फेसबुक वाल पर लाइव होते हुए कहा था कि हम जनता की आवाज उठाते हैं। जनता वही देखती है, जो वर्तमान में सत्तासीन रहा हो। यदि दूसरी पार्टी भी आज सत्ता में होती तो वे उसके खिलाफ कविता बनातीं और उसको शेयर करतीं।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular