Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनेहा जैन बनी कानपुर देहात की जिलाधिकारी, जितेंद्र प्रताप सिंह का हुआ...

नेहा जैन बनी कानपुर देहात की जिलाधिकारी, जितेंद्र प्रताप सिंह का हुआ देवरिया स्थानांतरण

कानपुर देहात (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 24 घण्टे के अंदर कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसी कड़ी में कानपुर देहात जनपद के जिलाधिकारी को देवरिया का चार्ज देते हुए 2014 की आईएएस नेहा जैन को जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

कई दिनों से आईएएस और पीसीएस के तबादलों की खबरें सुनाई दे रही थीं। शुक्रवार को कई आईएसएस के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। वही, जनपद के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह जिन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराया उनको कानपुर देहात से देवरिया स्थानांतरण कर दिया गया है। इसी के साथ 2014 बैच के आईएएस नेहा जैन को कानपुर देहात में नियुक्त कर दिया गया है।

जनपद में हुई दो महिला आईएएस

जनपद में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर आईएएस सौम्या पांडे काफी दिनों से तैनात हैं और वह लगातार महिला सशक्तिकरण व सरकार की याेजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियांव्यन कर रही हैं। वही, शुक्रवार को हुए जिलाधिकारी के स्थानांतरण के बाद जनपद में बतौर जिलाधिकारी बनी नेहा जैन के साथ अब यह महिला सशक्तिकरण का अभियान और तेजी से चलेगा।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular