लखनऊ (हि.स.)। सीनियर नेशनल हाकी महिला चैम्पियनशिप का आयोजन 21 अक्टूबर से 31 तक होने जा रहा है। इसके लिए उप्र की प्रदेशीय हाकी टीम का चयन एक व दो अक्टूबर को पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिन्थेटिक हाकी स्टेडियम गोमतीनगर में किया जाएगा।
इस संबंध में उप्र खेल विभाग के निदेशक व उप्र हाकी संघ के जनरल सेक्रेटरी डाक्टर आरपी सिंह ने बताया कि लखनऊ में 25 महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन चयनित खिलाड़ियों को झांसी में छह अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षण शिविर में से उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा, जो 11वीं सीनियर नेशनल हाकी महिला चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।
