– अभियुक्त के पास से बीस लाख की अफीम जब्त
पीलीभीत (हि.स.)। पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अफीम की तस्करी करने वाले तस्कर को धर दबोचा। उसके पास से बीस लाख रुपये की अफीम बरामद हुई है।
चेकिंग के दौरान थाना पूरनपूर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र स्थित माधौटांडा रेलवे क्रासिंग के पास बरेली जनपद निवासी शहादत को एक किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह नेपाल बॉर्डर से लेकर बरेली मण्डल के आस-पास जनपदों में मादक पदार्थों की तस्करी करता है। बरामद अफीम की अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।
पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी शहादत के खिलाफ पहले से भी अन्य जनपदों के थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। सभी मामलों में विवेचना प्रचलित है। थाना पूरनपुर पुलिस ने आराेपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
विक्रान्त
