Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरनेपाल से देवीपाटन पहुंची सिद्ध पीर रत्ननाथ की यात्रा का भव्य स्वागत

नेपाल से देवीपाटन पहुंची सिद्ध पीर रत्ननाथ की यात्रा का भव्य स्वागत

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। नेपाल के दांग जिले के घोड़ाही से नाथ सम्प्रदाय के सिद्ध पीर रत्ननाथ की शोभा यात्रा बुधवार की सुबह बलरामपुर जिले में स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंची। पहले से अगवानी के लिए तैयार नगरवासियों ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। नगर भ्रमण करते हुए देवीपाटन मंदिर के लिए निकली शोभा यात्रा के स्वागत में लोगों ने घर की छतों पर खड़े होकर पुष्प वर्षा की। समूचा नगर पीर रत्ननाथ के जयकारों से गूंज उठा। उत्साही युवा शौर्य का प्रतीक तलवार लेकर चल रहे थे। पात्र देवता की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों तरफ महिलाएं और पुरुष लालायित दिखे। मदार के फूल, गेहूं के आटा व गुड़ का बना रोट चढ़ाकर लोगों ने पारंपरिक पूजन किया। नगर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा शक्तिपीठ देवीपाटन स्थित समय माता मंदिर पर पहुंची, जहां मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने पारंपरिक अगवानी की। उन्होंने माता मंदिर में पूजन के बाद गर्भ गृह में आंशिक पूजन किया। इस दौरान मंदिर का पट बंद हो गया। पीर रत्ननाथ के दिव्य पात्र को परिसर में स्थित दलीचा में स्थापित कर दर्शन के लिए पट खोल दिया गया।
शोभा यात्रा के मंदिर पहुंचने पर भक्तों में विशेष भक्ति एवं श्रद्धा देखने को मिली। तुलसीपुर नगर में सड़क किनारे खड़ी एक मां अपने पांच साल के बच्चे को समझाते हुए कह रही थी कि बेटा रत्ननाथ बाबा का दर्शन कर लो, कबूतर और मुर्गा उड़ा दो, फिर कुछ खाना। सिद्ध पीर रत्ननाथ की यात्रा के इंतजार में वह हाथ में गेहूं का आटा व गुड़ लेकर रोट चढ़ाने की बाट जोह रही थी। कुछ समय बाद जैसे ही सिद्ध रत्ननाथ का कारवां उसके घर के सामने से निकलता है, वह बच्चे को गोद में लेकर फूल चढ़वाती है। बगल में मुर्गा और कबूतर लिए खड़े शख्स को कुछ पैसे देकर पक्षियों को बच्चे को देने को कहती है। बच्चा डरते-डरते कबूतर और मुर्गा छोड़ता है। यह प्रक्रिया दर्शन को खड़े सैकड़ों लोग अपनाते हैं। मान्यता है कि मुर्गा व कबूतर सिद्ध पीर रत्ननाथ के डाकिए थे, जो दैवीय शक्ति के माध्यम से उन्हें सूचना देने का काम करते थे। तब से बच्चों के माध्यम से इन पक्षियों को छोड़ने की परंपरा है। माना जाता है कि ऐसा करने से सिद्ध पीर रत्ननाथ बच्चों की रक्षा करते हैं। मेला परिसर में जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी प्रबंध किए गए हैं। बताते चलें कि गोरक्ष पीठाधीश्वर के नाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन शक्तिपीठ के भी मुख्य महंत हैं।

नेपाल से देवीपाटन पहुंची सिद्ध पीर रत्ननाथ की यात्रा का भव्य स्वागत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular