Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल में भारतीय महिला की संदिग्ध मौत

नेपाल में भारतीय महिला की संदिग्ध मौत

इंटरनेशनल डेस्क

काठमांडू । नेपाल के मधेश प्रांत के धनुषा जिले में एक भारतीय महिला का शव मिला है। काठमांडू पोस्ट अखबार के अनुसार बिहार के रहने वाली मृतक का शव मंगलवार को इनरुवा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी बांध क्षेत्र में मिला था। पुलिस उपाधीक्षक दीपक राय ने कहा कि पुलिस को मृतक के बारे में जानकारी तब मिली जब उन्होंने महिला के बैग में एक नोट पर लिखे नंबर से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि महिला के परिवार को सूचित कर दिया गया है। राय ने कहा कि प्राथमिक जांच पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रांतीय अस्पताल भेज दिया गया है।

नेपाल में भारतीय महिला की संदिग्ध मौत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular