Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनेपाल में बड़ी गण्डक नदी पर तटबंध के स्पर-कटर्स को लेकर तीन...

नेपाल में बड़ी गण्डक नदी पर तटबंध के स्पर-कटर्स को लेकर तीन करोड़ की धनराशि जारी

लखनऊ (हि.स.)। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के जनपद नवलपरासी में बड़ी गण्डक नदी के दायें तट पर बी-गैप तटबंध के स्पर संख्या-12 से 13 के मध्य कटर्स संख्या-1 से 8 के पुनर्स्थापना के लिए एकमुश्त नई व्यवस्था के सापेक्ष तीन करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इसके साथ ही यह धनराशि प्रमुख अभियन्ता सिंचाई विभाग लखनऊ के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के शासनादेश में निर्देश दिए गए हैं कि कार्य प्रारम्भ करने से पहले परियोजना पर सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति जरूर प्राप्त कर ली जाए तथा स्वीकृति धनराशि का उपयोग केवल स्वीकृत कार्य पर ही किया जाए। ऐसा न किये जाने पर यदि किसी प्रकार की अनियमितता के लिए सारी जिम्मेदारी प्रमुख अभियन्ता सिंचाई की होगी।
धनराशि को व्यय करते समय वित्तीय अनुशासन का अनिवार्य रूप् से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही कराये गये कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रमुख अभियन्ता सम्बन्धित मुख्य अभियन्ता को धनराशि आवंटित करेंगे। किसी भी दशा में अधीक्षण अभियन्ता-अधिशासी अभियन्ता को धनराशि आवंटित नहीं की जायेगी।
प्रमुख अभियन्ता आवंटित धनराशि की सूचना दस दिन के भीतर शासन को उपलब्ध करायेंगे। इसके अलावा प्रमुख अभियन्ता द्वारा आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लियरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular