इंटरनेशनल डेस्क
नई दिल्ली। नेपाल से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। हादसा यहां के बारा जिले में हुआ। यहां एक सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है और करीब 24 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना सुबह उस समय हुई, जब बस चितवन के नारायणगढ़ से बारा के पथलैया जा रही थी। बस पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर टिन नंबर पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मकवानपुर जिला पुलिस के इंस्पेक्टर बलराम श्रेष्ठ ने बताया कि 12 ने मकवानपुर जिले के हेतौदा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि चुरे हिल अस्पताल में दो और मकवानपुर अस्पताल और चितवन में एक-एक की मौत हो गई। अन्य 24 लोग घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है। बस दशईं के पर्व से लोगों को वापस लौटते समय ले जा रही थी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बस में क्षमता से अधिक लोगों सवार थे। नियंत्रण खोने की वजह से बस पुल से नीचे नदी में गिर गई।
पाक में 11 लोगों की मौत
इस बीच पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 13 अन्य घायल भी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई, जब बस बहावलपुर से कराची जा रही थी। सिंध प्रांत के जमशुरू जिले के मनझंड इलाके में सिंधू राजमार्ग पर बस और ट्रक की आमने सामने की टक्कर हुई। जमशुरू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जावेद बलोच ने बताया कि ऐसा लगता है कि बस चालक को झपकी आ गई और सामने आ रहे ट्रक को वह नहीं देख पाया। इस वजह से दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं, दो बच्चे और छह पुरूष शामिल हैं।
यह भी पढें : मेयर समेत 18 लोगों की गोली मारकर हत्या
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
