Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनेपाल जा रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेपाल जा रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर (हि.स.)। महराजगंज जिले के नौतनवां से नेपाल जा रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों खुद को रॉ का एजेण्ट बता रहे थे। आरोपियों के पास से रॉ की फर्जी आईडी बरामद हुई है। इसमें एक के मोबाइल में पाकिस्तान के नंबर मिले हैं। आरोपी बनारस के रहने वाले हैं। पुलिस हितरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

दोनों आरोपितों के पास से एक मोबाइल, एक एयरगन, एक रा की एक आईडी (अप्रमाणित) भी बरामद हुई है। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद सीमा पर तैनात आईबी, एलआइयू और एसआइओ की टीम पूछताछ में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि नौतनवा की टीम ने दोनों आरोपितों को एक्सयूवी गाड़ी के साथ नेपाल जाने के दौरान पकड़ा है। दोनों के बारे में बिना जांच के अभी कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा सकता है। टीमें जांच कर रही है, जल्द ही मामले में और जानकारियां दी जाएंगी। पकड़े गए दोनों आरोपित बनारस के बताए जा रहे हैं। इसमें से एक का नाम राहिल परवेज तो दूसरे का नाम कृष्णा प्रसाद बताया जा रहा है।

माेबाइल में मिले पाकिस्तान के नंबर

पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपितों के पिछले तीन से चार महीनों का सीडीआर खंगाला जा रहा है। इसमें से राहिल परवेज की मोबाइल से पाकिस्तान के कुछ नंबर मिले हैं। जबकि वहीं दूसरे आरोपित कृष्णा प्रसाद की मोबाइल से पिछले कई दिनों से लगातार नेपाल में बात होने की पुष्टि हुई है। यह यहां पर क्यों आए थे, और रॉ की फर्जी आईडी रखने के पीछे का क्या कारण है, इसकी जानकारी की जा रही है।

पुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular