Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनेपाल कैश जाना बना मुश्किल का सबब, देना होगा ब्यौरा

नेपाल कैश जाना बना मुश्किल का सबब, देना होगा ब्यौरा

महराजगंज (हि.स.)। अब नेपाल जाते और लौटते समय अपने पास रखा कैश मुश्किल का सबब बन सकता है। वजह, नेपाली सरकार ने पांच हजार रुपये से अधिक लेकर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है। माना जा रहा है कि यह नियम मानी लांड्रिंग रोकने के लिए बनाया गया है।
इधर, जानकारों का कहना है कि इस नियम के बनने से न सिर्फ भारतीय बल्कि नेपाली पर्यटकों को मुश्किल होगी। सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन रुपन्देही के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ का कहना है कि पर्यटन उद्योग पर इसका सीधा असर पड़ेगा। नेपाल सरकार से इस नियम को वापस लेने की संगठन अपील करेगा।
नियम के मुताबिक नेपाल जाने-आने वाले को अपने पास में रखे पांच हजार रुपये से अधिक कैश का ब्यौरा देना होगा। नेपाल में प्रवेश के दौरान सरहद पर ही नेपाली कस्टम कार्यालय में एक फार्म भरना होगा। नेपाल के बेलहिया कस्टम कार्यालय पर इस बावत नोटिस चस्पा कर दिया गया है। यह नियम सड़क व वायुमार्ग से आने-जाने वाले सभी के लिए लागू है।
बताया जा रहा है कि मनी लांड्रिंग रोकने के लिए नेपाल ने यह नियम पहले ही बना था, लेकिन किन्हीं कारणवश इसे लागू नहीं किया जा सका था। अब नोटिस के जरिए साफ कर दिया गया है कि भारत व किसी अन्य देश से नेपाल आने और जाने के दौरान विदेशी यात्री अपने देश की पांच हजार से अधिक मुद्रा लेकर गुजरेंगे तो उन्हें कस्टम कार्यालय में निर्धारित फार्म भरना होगा। कस्टम को जानकारी देनी होगी कि उनके पास पांच हजार से अधिक का कैश है। ऐसा न करने पर जांच में पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

कस्टम सूचना अधिकृत तीर्थराज पासवान ने बताया कि जल्द ही सीमा पर इस सूचना का बोर्ड लगाया जाएगा। कस्टम कार्यालय में एक अलग डेस्क की स्थापना की जाएगी। जिस देश का यात्री होगा, वह अपने यहां की पांच हजार की मुद्रा ही ले जा सकेगा।
चरमरा जाएगा व्यवसाय, विरोध की सुगबुगाहनौतनवा तहसील के व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने इस नियम के विरोध का संकेत दिया है। इनका कहना है कि इस कानून का विरोध होगा। सीमा से सटे भरे और नेपाल के लोग अपनी रिश्तेदारी, चिकित्सा, पर्यटन व सांस्कृतिक उद्दूश्यों की पूर्ति के लिए आते-जाते हैं। अब लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय एरिया में भी लगभग 25 किलोमीटर रेंज तक नेपाली रुपये का प्रचलन है। भारत में कोई मनी एक्सचेंज न होने से व्यापारी नेपाली काउंटरों पर जाकर मनी एक्सचेंज करते हैं। इस नियम से व्यवसाय चरमरा जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular