Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनेताजी की तबीयत को लेकर राहत की खबर, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन...

नेताजी की तबीयत को लेकर राहत की खबर, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल नियंत्रित

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर शनिवार को मेदांता अस्पताल से थोड़ी राहत की खबर सामने आई। अपडेट बुलेटिन में बताया गया कि पिछले दो दिनों से उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि उनके ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल में पिछले दो दिनों से नियंत्रण पाया गया है। हालांकि सेहत में अभी कोई सुधार नहीं है और उनका आईसीयू में इलाज जारी है

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अस्पताल के बाहर सपा कार्यकर्ताओं से मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। अखिलेश ने कहा, “नेताजी के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। आप चिंता ना करें, ईश्वर से केवल प्रार्थना करें।”

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular