लखनऊ के गोमती नगर स्थित संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में कथकाचार्य की स्मृति में हुआ अनंत कला महोत्सव
लखनऊ ( हिं.स़.)। कथकाचार्य पद्मविभूषण पं. बिरजू महाराज की स्मृति में व आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अनंत कला महोत्सव का गुरुवार को आयोजन हुआ। महोत्सव में कथक नृत्यागंनाओं ने अपनी कला के जरिए गुरुजी को याद किया। उत्सव का आयोजन संस्था अल्पिका की ओर से लखनऊ के गोमती नगर स्थित संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में हुआ।
उत्सव की शुरूआत में ‘लय-अभिनय की कथा‘ मे नृत्यागंनाओं ने कथक प्रस्तुतियां दी। इसके बाद पं. बिरजू महाराज की नृत्य संरचना व गायन ‘ श्रीकृष्ण निर्तत थुंग थुुंगा को उनके शिष्य रेणु शर्मा ने बड़ी खूबसूरती से प्रस्तुत किया।
प्रसिद्ध गायिका प्रो. कमला श्रीवास्तव ने कवि नीरज का देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत किया। पं. बिरजू महाराज की पौत्री रागिनी महाराज ने घरानेदार बंदिशे प्रस्तुत कर दर्शकों की प्रशंसा पाई।
उत्सव के अंत में प्रसिद्ध कथकाचार्य पं. अजुर्न मिश्रा की शिष्या जानी मानी कथक नृत्यागंना आकांक्षा श्रीवास्तव ने गीत ‘तिरंगा मेरी शान ‘ पर खूबसूरत नृत्य पेश किया। इसमें उनके साथ साक्षा त्रिपाठी, प्रीति तिवारी, सिमरन, सृष्टि, सीमा सोनी, सौम्या अवस्थी, श्रेया शुक्ला, आरोहिनी ने साथ दिया। इनके साथ संगतकर्ताओं में गायन में कमलाकांत, बांसुरी, पर दीपंेंद मोहन सितार पर नवीन मिश्रा ने साथ दियां ।
शैलेंद्र मिश्रा
