Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडानुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, कार्रवाई की...

नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

मोहसिन हिंदुस्तानी
गोण्डा।
मंगलवार को मशहूर खानकाह दरबार ए आलिया मीनाइया में आल इण्डिया गुलामाने औलिया ए कराम के बैनर तले नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल द्वारा पैगम्बरे इस्लाम को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर ज्ञापन दिया गया। तीन सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को सौंप कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।सज्जादा नशीन अल्हाज हसन सईद की सरपरस्ती में कार्यक्रम हुआ। डॉ लायक़ अली खां ने कहा है कि हम गुलामाने औलिया ए कराम सच्चे हिन्दुस्तानी के साथ सच्चे मुसलमान भी हैं। पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद हमारे आखिरी नबी हैं। आप न सिर्फ मुसलमानों बल्कि पूरी मानवता के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं। अमर्यादित बयान से पूरी मानवता को ठेस पहुंची है। मांग है कि
नूपुर शर्मा एवं नवीन जिंदल के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया जाए। भविष्य में ऐसी घटना न हो इस के लिए मज़बूत उपाय किये जायें। समय समय पर धार्मिक भावना को भड़काने और नफरत फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया जाए।
इस अवसर पर फकीर मोहम्मद, वली मोहम्मद, मेंहदी रज़ा, मुश्ताक कुरैशी, आरिफ मीनाई, इशरत अज़ीज़ मीनाई, एहसान मीनाई, कारी अयाज़ मीनाई, कारी अरशद मीनाई, कारी अनीस, कारी मो अहमद, कारी ताहिर, कारी जहीरुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular