Monday, February 16, 2026
Homeमनोरंजननीरज पांडे की ‘स्पेशल ऑप्स’ में नजर आएंगे आदिल खान

नीरज पांडे की ‘स्पेशल ऑप्स’ में नजर आएंगे आदिल खान

मनोरंजन डेस्क

रेडियो जॉकी से अभिनेता बने आदिल खान विधु विनोद चोपड़ा की मूवी शिकारा से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद अभिनेता आदिल खान अपनी अपकमिंग सीरीज “स्पेशल ऑप्स“ का ऑफिसियल एनाउंसमेंट अपने सोशल मीडिया के जरिये किया है। इस सीरीज को नीरज पांडे द्वारा डायरेक्ट किया गया है जिसमे आदिल खान के साथ केके मेनन और आफताब शिवदासानी नज़र आने वाले हैं। आदिल खान अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर का़फ़ी उत्सुक हैं और सोशल मीडिया पर अपना पिक्चर अपलोड कर एक इमोशनल मैसेज कैप्शन में लिखा है, आदिल खान का कहना है,“ बचपन से ही में सपने देखा करता था, और अपने ज़िन्दगी में यही सीखा है मुझे यह एनाउंस करने में बहुत खुशी है कि मैं अब “स्पेशल ऑप्स“ फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा हूं। मैं अभी का़फ़ी एक्साइटेड हूँ और मैं पूरी तरह से नीरज सर का आभारी हूँ, जिन्होंने मुझे अपने साथ काम करने का मौका दिया। मैं यह नहीं बता सकता हूँ उनकी प्रतिभा की डिग्री कितनी उम्दा है और वे कितने दूर की दोस्ती रखने वाले व्यक्ति हैं। उनसे बहुत कुछ अभी सीखना बाकी है। मैं वास्तव में बहुत धन्य हूँ। तो वही मैंने लीजेंडरी एक्टर केके मेनन सर और आफताब शिवदासानी के साथ काम करने की उपलब्धि हासिल की है। मैं अल्लाह और अपनी माँ का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ जिन पर मैं भरोसा करता था। अल्लाह ने मेरे लिए इस दुनिया में बहुत अच्छी चीज़े ही लिखी है जिसका मुझे विश्वास है। अम्मा यह और बाकी सभी मेरी उपलब्धि आपके लिए है।

https://www.instagram.com/p/CMhOp73nBae/

आदिल खान की मूवी शिकारा लाकड़ाउन के कुछ दिन पहले ही रिलीज़ हुई थी जिसका असर उनकी फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दिखा, लेकिन अब आदिल खान पूरी तरह तैयार हैं अपनी आने वाली सीरीज “स्पेशल ऑप्स“ को लेकर।

RELATED ARTICLES

Most Popular