Monday, April 13, 2026
Homeमनोरंजननीतू कपूर ने बहू आलिया और बेटी रिद्धिमा को दी करवाचौथ की...

नीतू कपूर ने बहू आलिया और बेटी रिद्धिमा को दी करवाचौथ की बधाई

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री नीतू कपूर ने गुरुवार को करवाचौथ के खास मौके पर अपनी बहू आलिया भट्ट और बेटी रिद्धिमा कपूर को सोशल मीडिया के जरिये बधाई दी है। नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें आलिया भट्ट अपनी ननद रिद्धिमा कपूर के साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- “मेरी ब्यूटीज को करवाचौथ की शुभकामनाएं”। साथ ही उन्होंने ‘मेरी जान’ हैशटैग का यूज किया है।

सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। वहीं अपनी माँ नीतू कपूर की इस पोस्ट पर रिद्धिमा ने दिल वाले इमोजी ड्रॉप किए हैं तो वहीं यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस आलिया भट्ट को लेकर नीतू कपूर से सवाल कर रहे हैं कि क्या आलिया भट्ट ने भी व्रत रखा है।

आलिया भट्ट का शादी के बाद पहला करवा चौथ है और वह प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि आलिया भट्ट ने व्रत रखा भी है या नहीं। वहीं कई अन्य आलिया की पहली करवाचौथ को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular