Monday, April 13, 2026
Homeमनोरंजननीतू कपूर ने खास अंदाज में दी बेटी रिद्धिमा को जन्मदिन की...

नीतू कपूर ने खास अंदाज में दी बेटी रिद्धिमा को जन्मदिन की बधाई

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर नीतू कपूर ने अपनी बेटी को सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही नीतू कपूर ने एक थैंक्यू नोट भी लिखा है और रिद्धिमा के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा की एक एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘आपके जन्मदिन पर मैं सिर्फ आपके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। साथ ही नीतू ने अपने ब्रेकफास्ट चैट और उनसे जुड़े रहने के लिए भी रिद्धिमा को धन्यवाद कहा है और प्यार लुटाया है।

सोशल मीडिया पर नीतू का यह पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस नीतू की इस पोस्ट के जरिये रिद्धिमा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

रिद्धिमा कपूर साहनी पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। वह अपनी माँ के बहुत करीब हैं और उनसे खास बॉण्ड शेयर करती हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular