Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार ने आठवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, दूसरी बार...

नीतीश कुमार ने आठवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, दूसरी बार तेजस्वी बने उप मुख्यमंत्री

पटना (हि.स.)। बिहार में महागठबंधन की नई सरकार में नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तेजस्वी यादव ने दूसरी बार बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ ग्रहण कराया। इसके साथ बिहार में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड नीतीश कुमार ने दर्ज कराया है।

शपथ ग्रहण समारोह में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री और भाई तेजप्रताप शामिल हुए। इनके अलावा महागठबंधन के सभी विधायक और बड़ी संख्या में अन्य नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री को राज्यपाल फागू चौहान ने उनसे हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी।

तेजस्वी ने शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गले मिले और उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने की तारीख तय करने की बात कही। साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत में वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को मन से एकजुट होने का आह्वान किया।

चंदा/चंद्रप्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular