बिजनौर ( हि.सं.) निषाद पार्टी बिजनौर ने फूलन देवी की पुण्यतिथि को अधिकार दिवस के रूप में मनाते हुए पदयात्रा निकाली और कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि सपा के लोगों द्वारा सांसद फूलन देवी की संपत्ति पर जो कब्जा किया गया है, उसे मुक्त करा कर उनकी माता को दिलाया जाए।
जिलाध्यक्ष नवीन कुमार कश्यप के नेतृत्व में निकाले गए शांतिपूर्वक इस मार्च में जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा शशि कश्यप, राष्ट्रीय निषाद पार्टी एकता परिषद के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कश्यप, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक कश्यप, जिला सचिव जसवंत कश्यप, कैलाश कश्यप, जीत सिंह कश्यप , बबीता कश्यप श्रीपाल कश्यप आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
नरेन्द्र/सियाराम
