Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिषाद पार्टी के विधायकों ने डा. संजय निषाद से की मुलाकात

निषाद पार्टी के विधायकों ने डा. संजय निषाद से की मुलाकात

लखनऊ(हि.स.)। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निषाद पार्टी के विधायक लखनऊ पहुंचे। और निषाद पार्टी अध्यक्ष डा.संजय निषाद से शिष्टाचार मुलाकात की और भाजपा एवं गठबंधन दलों (एनडीए) की बड़ी जीत की बधाई दी।

निषाद पार्टी के 11 चेहरों ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। चुनाव के बाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा.संजय निषाद का कद भी बढ़ा है। ये पहली बार हुआ है कि पूर्वांचल में निषाद पार्टी ने पूरे दमखम के साथ जीत हासिल की है। पार्टी अध्यक्ष डा.संजय निषाद ने जितने भी चेहरों पर दांव खेला था, उसमें से सिर्फ पांच ही हारे और बाकि सभी जीत गये।

लखनऊ में 25 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निषाद पार्टी के विधायकों का एक छत के नीचे जुटना हुआ तो पार्टी अध्यक्ष डा.संजय निषाद से उन्होंने अपने चुनाव के दौरान हुए किस्सों का साझा किया। भाजपा के सिंबल पर चुनाव जीते निषाद पार्टी के नेता इंजीनियर सरवन निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा.संजय निषाद के सानिध्य में जुटे विधायकों का ये ऐतिहासिक पल है।

निषाद पार्टी के वो नेता जो भाजपा के सिंबल कमल से चुनाव जीते हैं, उनमें चौरीचौरा से ई. सरवन निषाद, करछना से पीयूष रंजन निषाद, बांसडीह से केतकी सिंह, सुल्तानपुर से सदर राजबाबू उपाध्याय, तमकुहीराज से डॉ असीम रॉय के नाम शामिल हैं। इसी तरह निषाद पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीतकर विधायक बने चेहरों में ज्ञानपुर से विपुल दुबे, मझवान से डॉ बिनोद बिंद, मेहदावल से अनिल त्रिपाठी, नौतनवां से ऋषि त्रिपाठी, खड्डा से विवेक पांडे, शाहगंज से रमेश सिंह शामिल है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular