Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिर्माण में गुणवत्ता मिली खराब, रुका काम

निर्माण में गुणवत्ता मिली खराब, रुका काम

कानपुर (हि.स.)। ग्वालटोली बाजार में इन दिनों फुटपाथ के लिए इंटरलॉकिंग बिछाने व नाली निर्माण का कार्य का चल रहा है। जिसका निरीक्षण नगर निगम के अधिकारियों ने किया। कार्य की गुणवत्ता खराब होने की वजह से उसे तुरंत रुकवा दिया गया।

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड चार ग्वालटोली स्थित गांजा भांग ठेका से डाकघर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का कार्य मधु कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा था। काम से नाखुश लोगों ने शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की। सूचना पर सहायक अभियंता (एई) इशरार व अवर अभियंता (जेई) मौके पर पहुंचे तो कुछ मजदूर काम करते मिले। निरीक्षण में अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता खराब मिली। ठेकेदार द्वारा मानक विहीन कार्य कराया जा रहा था।

अधिकारियों ने निर्माण कार्य को तुरंत रुकवा कर ठेकेदार को फटकार लगाई। अधिकारियों के जाने के बाद ठेकेदार ने फिर से कार्य को चालू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मधु कंस्ट्रक्शन द्वारा मानक विहीन कार्य कराया जा रहा था। निरीक्षण के बाद ठेकेदार को मानक के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी गई है। दोबारा शिकायत मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular