Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरकर युवक की मौत

निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरकर युवक की मौत

औरैया(हि.स.)। जनपद के ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गांव रघुनाथपुर में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरकर युवक की मौत हो गई। हादसा देख पहुंचे लोगों ने यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया।

जनपद कन्नौज के थाना सौरिख के बबलू(35) पुत्र ज्वाला प्रसाद अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम गुबरिया निवासी था। जो लगभग पिछले आठ माह से ग्राम रघुनाथपुर में श्री जाहरवीर मंदिर के समीप बन रही पानी की टंकी के कार्यों को कर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्य करते समय अचानक से संतुलन खो देने से वह टंकी से नीचे जा गिरा। नीचे गिट्टी एवं ईंट होने के चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण कार्यों को बंद कराते हुए ठेकेदार अन्य मजदूरों के साथ पहुंचा। जानकारी के बाद पुलिस भी पहुंची। मामला पता करते हुए जांच शुरू की।

ग्राम गुबरिया निवासी परिजनों ने बताया कि बब्लू अपने सात भाई धनीराम, हाकिम, बादाम सिंह एवं तीन बहिन आशा, शीतला, सरोजना में सबसे छोटा था। बब्लू की पत्नी का भी निधन चार वर्ष पूर्व हो चुका है। बब्लू की एक मात्र छह वर्षीय पुत्री आरुषि है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सुनील/बृजनंदन/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular