Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिर्भया चेतना दिवस : महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ मेट्रो और...

निर्भया चेतना दिवस : महिलाओं की सुरक्षा के लिए लखनऊ मेट्रो और यूपी पुलिस ने मिलकर बढ़ाए कदम

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) ने निर्भया चेतना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम बढ़ाएं हैं। मेट्रो ट्रेन के अंदर महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस और यात्रियों के मध्य आज एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन लिमिटेड के डीजीएम (पीआर) हितेश चंदानी ने बुधवार को बताया कि निर्भया चेतना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की 125 सदस्यीय महिला काॅन्सटेबल की टीम ने मेट्रो ट्रेन से यात्रा कर स्टेशनों की सुरक्षा का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता और सफर के दौरान उनकी सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेट्रो ट्रेन के अंदर ट्रांसपोर्ट नगर से हजरतगंज की दो तरफा यात्रा के दौरान महिला पुलिस और यात्रियों के मध्य संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया। ताकि महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बनी रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular