Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिर्भया की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा लड़ेंगी हाथरस केस

निर्भया की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा लड़ेंगी हाथरस केस


हाथरस (हि.स.)। निर्भया के दोषियों को सजा दिलाने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा गुरुवार को यूपी के हाथरस पहुंची। उनकी मंशा है कि हाथरस में दरिंदगी की शिकार गुड़िया के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। उनके हाथरस पहुंचने पर पुलिस प्रशासन ने गांव से करीब दो किलोमीटर पहले रोक लिया। काफी अनुरोध के बाद उन्हें गांव जाने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि गुड़िया को न्याय मिलेगा, भले देर लग सकती है। निर्भया के केस में भी न्याय मिलने में सवा सात साल का समय लगा था। उन्होंने यह केस बिना फीस के लड़ने की इच्छा जताई है। 
सीमा कुशवाहा ने कहा कि निर्भया की लड़ाई लीगल तरीके से लड़ाई गई। सिस्टम से हमें इसमें भी लड़ाई लड़नी है। सिस्टम से भी लड़ेंगे और कानूनी दांव-पेंचों से भी लड़ेंगे लेकिन बेटी को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें पता है यहां पर जितने लोग और जो भी ऑफिसर खड़े हुए हैं, उनमें से एक भी दावे के साथ यह नहीं कह सकता कि मेरे घर की बेटी सुरक्षित है। मृतका के भाई से मेरी बात हुई है उसने कहा था कि मैडम आप आइए। उन्होंने कहा कि परिवार से मिलकर मैंने यह लड़ाई बिना फीस के लड़ने की इच्छा जताई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular