Sunday, April 12, 2026
Homeअन्यनिर्भया कांड सुलझाने वाली महिला अधिकारी की दिल्ली वापसी

निर्भया कांड सुलझाने वाली महिला अधिकारी की दिल्ली वापसी

नई दिल्ली (हि.स.)। निर्भया कांड सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली तत्कालीन डीसीपी छाया शर्मा की दिल्ली पुलिस में वापसी हो गई हैं। डेपुटेशन पर गई छाया शर्मा संयुक्त आयुक्त बनकर लौटी हैं। उन्हें आर्थिक अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अलावा कुछ अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर 2012 को वसंत विहार इलाके में निर्भया कांड हुआ तो उस समय दक्षिण जिले की डीसीपी 1999 बैच की आईपीएस अधिकारी छाया शर्मा थी।

इस मामले को सुलझाने से लेकर दोषियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पदोन्नति पाने के बाद वह डेपुटेशन पर चली गई थीं। करीब सात साल बाद वह दिल्ली पुलिस में वापस लौट आई हैं। उनके अलावा उनके पति 1999 बैच के आईपीएस विवेक किशोर की भी वापसी दिल्ली पुलिस में हो गई है। उन्हें संयुक्त आयुक्त ट्रैफिक पुलिस लगाया गया है।

इनके अलावा 2004 बैच के आईपीएस एडिशनल सीपी पुलिस कंट्रोल रूम से एडिशनल सीपी उत्तरी रेंज लगाया गया है। वहीं ट्रैफिक में तैनात एडिशनल सीपी सुमन गोयल को एडिशनल सीपी सेंट्रल रेंज लगाया गया है। जनरल एडमिनिस्ट्रेशन के एडिशनल सीपी रजनीश गुप्ता को स्पेशल ब्रांच भेजा गया है। वहीं सिक्योरिटी डीसीपी संजय कुमार त्यागी को डीसीपी आईजीआई एयरपोर्ट लगाया गया है।

अश्वनी

RELATED ARTICLES

Most Popular