Wednesday, April 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनित नए आयाम स्थापित कर रहा उत्तर प्रदेश : सत्यवीर त्यागी

नित नए आयाम स्थापित कर रहा उत्तर प्रदेश : सत्यवीर त्यागी

मेरठ (हि.स.)। किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है और विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को जनपद में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी वैन को रवाना किया।

सूचना निदेशालय द्वारा प्रत्येक विधानसभा के लिए एक-एक एलईडी वेन भेजी गई है। मंगलवार को किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही सरधना, सिवालखास, मेरठ कैंट आदि विधानसभा क्षेत्रों में भी विधायकों के प्रतिनिधियों ने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं व कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनका सीधा लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेकर अपना सामाजिक व आर्थिक उत्थान करने की अपील की। विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर चल पड़ा है। उत्तर प्रदेश विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि आशाओं को मिली उड़ान तथा बढ़ रहा प्रदेश का सम्मान। देकर विकास का संदेश, बनाया यूपी को एक्सप्रेसवे प्रदेश। भयमुक्त समाज प्रदेश सरकार का संकल्प, सुरक्षित नारी इसका पहला विकल्प।

RELATED ARTICLES

Most Popular