Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनितिन गडकरी ने पूर्वांचल को दी रोड कनेक्टिविटी की सौगात

नितिन गडकरी ने पूर्वांचल को दी रोड कनेक्टिविटी की सौगात

– 10 हजार करोड़ रुपये की 18 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद

गोरखपुर। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में शानदार रोड कनेक्टिविटी के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी। 18 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें 12 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व 6 का लोकार्पण शामिल हैं। ये सभी परियोजनाएं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की हैं।

इनका हुआ लोकार्पण

– मोहद्दीपुर-जंगलकौड़िया फोरलेन, लंबाई-18 किमी, लागत-323 करोड़

– छावनी-छपिया टू लेन पेव्ड शोल्डर, लंबाई-55 किमी, लागत-281 करोड़।

– भौराबारी से लेकर परतावल चौराहे तक सड़क, लंबाई-26 किमी, लागत-94 करोड़

– बंगाली टोला से लेकर बरनहा पूरब पट्टी तक सड़क, लंबाई-19 किमी, लागत-70 करोड़

– कुंई बाजार से लेकर गोला तक सड़क, लंबाई-9 किमी, लागत-38 करोड़

– बभनान में सीसी पेवमेंट का निर्माण, लंबाई-380 मीटर, लागत-4 करोड़

इन सड़कों का हुआ शिलान्यास

– सोनौली-जंगल कौड़िया फोरलेन मार्ग, कुल लंबाई-80 किलोमीटर, लागत 2700 करोड़

– फोरलेन ग्रीनफिल्ड गोरखपुर बाईपास का निर्माण, लंबाई-27 किमी, लागत-2100

– बड़हलगंज-मेहरौना घाट टू लेन पेव्ड शोल्डर का निर्माण, लंबाई-57 किमी, लागत-974 करोड़

– महराजगंज-निचलौल-ठूठीबारी टू लेन पेव्ड शोल्डर का निर्माण, लंबाई-40 किमी, लागत-809 करोड़

– हड़िया चौराहे से करमैनी घाट तक टू लेन पेव्ड शोल्डर का निर्माण, लंबाई-49 किमी, लागत-593 करोड़

– बलरामपुर बाईपास टू लेन पेव्ड शोल्डर का निर्माण, लंबाई-21 किमी, लागत 516 करोड़

– शोहरतगढ़-उसका बाजार टू लेन पेव्ड शोल्डर, लंबाई-33 किमी, लागत-510 करोड़

– सिकरीगंज-बडहलगंज टू लेन पेव्ड शोल्डर, लंबाई-39 किमी, लागत 403 करोड़

– छपिया-सिकरीगंज टू लेन पेव्डशोल्डर, लंबाई-35 किमी, लागत-307 करोड़

– शोहरतगढ़ बाईपास, लंबाई-6 किमी, लागत-189 करोड़

– गोरखपुर-आनंदनगर रेलखंड पर रोड ओवरब्रिज का निर्माण लागत 66 करोड़

– गिलौला बाईपास टू लेन पेव्ड शोल्डर, लंबाई-3.50 किमी, लागत 62 करोड़

डाॅ. आमोदकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular