Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनितिन अग्रवाल ने विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए किया नामांकन

नितिन अग्रवाल ने विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए किया नामांकन

लखनऊ(हि.स.)। भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल ने रविवार को विधान भवन के टंडन सभागार में विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए नामांकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री सुरेश खन्ना, ब्रजेश पाठक, डा. महेन्द्र सिंह, मंत्री आशुतोष टंडन, स्वामी प्रसाद मौर्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वहीं, समाजवादी पार्टी से सीतापुर की महमूदाबाद सीट से विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा ने नामांकन किया है। नरेन्द्र सिंह के साथ सपा के कई नेता नामांकन कराने पहुंचे थे।

विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए मतदान सोमवार को होगा। मतदान मत्र पत्र से होगा। जिलावार विधायक अपने वोट डालने आयेंगे।

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि वैसे विधानसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को देने की परम्परा रही है लेकिन सपा ने इस परम्परा को तोड़ा है। हमने सपा के विधायक को उम्मीदवार बनाया है।

विधानसभा में कार्य मंत्रणा की बैठक चल रही है। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना और सपा नेता शाह आलम मौजूद हैं। बैठक विधानसभा के कमरा नंबर 15 में चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular