Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिजी बस खाईं में पलटी, राजमिस्त्री की मौत, 24 मजदूर घायल

निजी बस खाईं में पलटी, राजमिस्त्री की मौत, 24 मजदूर घायल

सुबह 38 मजदूरों और राजमिस्त्री को लेकर बिहार के चंपारण से रवाना हुई थी बस

मुुरादाबाद (हि.स.)। मुरादाबाद- काशीपुर मार्ग पर पीपलसाना-नेकपुर गांव के बीच शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। हादसे के समय बस बिहार से मजदूर और राजमिस्त्री लेकर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जा रही थी। इस हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि 24 मजदूर घायल हो गए। घायलों को भोजपुर और मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार को भोजपुर थानाक्षेत्र के पीपलसाना और नेकपुर गांव के बीच हुआ। गुरुवार सुबह 38 मजदूर और राजमिस्त्री को लेकर बस चालक बिहार के चंपारण से रवाना हुई थी। यह बस उत्तराखंड के उत्तरकाशी जा रही थी। भोजपुर थाना क्षेत्र के पीपलसाना और नेकपुर गांव के बीच से गुजर रही थी। घायलों ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के गांवों और खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए भोजपुर के जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। यहां डॉक्टरों ने भभीछन राम (64 वर्षीय) पुत्र मुखलाल राम निवासी वार्ड संख्या चार, फतु छापर पश्चिमी चंपारण को मृत घोषित कर दिया, जबकि गिरधारी लाल, दिनेश कुमार, विक्रम राम, सुरेंद्र कुमार, अमरावती, सुरेश पासवान, व्यास मुखिया, जितेंद्र कुमार, नंदू शर्मा, मुन्नाराम, मनोहर लाल समेत 24 घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि घायलों को भोजपुर के सरकारी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular