– भारतीय मजदूर संघ का देशव्यापी आंदोलन
औरैया (हि.स.)। गेल इंडिया लिमिटेड के पाता प्लांट के गेट के गुरुवार को बाहर बी.एम.एस. ने सरकार की पीएसयू के निजीकरण के विरोध में एक देशव्यापी प्रदर्शन का आहवान किया, जिसमें मजदूर संघ के अलावा गेल के अधिकारी भी शामिल रहे।
ज्ञात रहे कि, गेल एम्पलाइज एसोसिएशन भी भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध होने कारण गेल एम्पलाइज एसोसिएशन ने भी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन दर्ज कराते हुए उद्यम के कार्य को बाधित किए बिना एक शांति पूर्ण प्रदर्शन गेल पाता प्लांट के मुख्य द्वार पर किया। जिसमें गेल एम्पलाइज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनुज भारद्वाज, संयुक्त सचिव कुमार शिवम, क्षेत्रीय सचिव, अजय कुमार चौधरी, पाता इकाई के इकाई सचिव राधाकृष्ण शर्मा एवं जीईए के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
