Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिगम ने पार्क में किया महिला ओपन जिम का शुभारम्भ

निगम ने पार्क में किया महिला ओपन जिम का शुभारम्भ

फिरोजाबाद (हि.स.)। नगर निगम द्वारा नगर के गांधी पार्क में मंगलवार को महिला ओपन जिम का मंगलवार को नारिलय तोड़कर शुभारम्भ किया गया। इसके शुभारम्भ पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की है।

इस अवसर पर नगर निगम की महापौर नूतन राठौर ने बताया कि नगर वासियों के स्वास्थ की सुरक्षा के लिये नगर निगम प्रयासरत है। इसी क्रम में आज इस महिला ओपन जिम का शुभारम्भ हाल ही में प्रांतीय सिविल सेवा में चयनित अंशिका गुप्ता द्वारा नारियल तोड़कर किया गया हे।

उन्होंने कहा कि महिलायें इस पार्क में आकर खुले वातावरण में टहलने के साथ कसरत करें। जिससे वह स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि यह महिला ओपन जिम शहर की महिलाओं के लिये काफी लाभकारी सिद्व होगा।

इस मौके पर नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा, पार्षद विजय कुमार शर्मा, विनाका देवी राठौर, मोहिल अग्रवाल आदि अधिकारी मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular