Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश निगम के साथ मिलकर कूड़ा निस्तारण के साथ पुण्य भी कमाएंगे अब...

 निगम के साथ मिलकर कूड़ा निस्तारण के साथ पुण्य भी कमाएंगे अब शहर के नागरिक

-घरों से निकलने वाले कपड़े, जूते, किताब और खिलौनो की मरम्मत कर जरूरतमंदों को देगा नगर निगम

गाजियाबाद (हि.स.)। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जिले में रहने वाले लोग नगर निगम का कूड़ा निस्तारण करने में न केवल सहयोग करेंगे बल्कि पुण्य भी कमाएंगे। जी हां नगर निगम ने ऐसी व्यवस्था की है कि अनुपयोगी वस्तु जैसे कपड़े, जूते,किताबे व खिलौने आदि (जो कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं) को नगर निगम घरों से एकत्र करके सेंटर में ले जाएगा और वहां ठीक (मरम्मत) करके जरूरतमंदों को निःशुल्क वितरित किया जाएगा।

इसके लिए नगर निगम आरडब्ल्यूए व एनजीओ का सहयोग लेगा। यह अभियान आज से शुरु होगा और पांच जून तक चलाया जाएगा। इसको लेकर नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने आरडब्ल्यूए व एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस व्यवस्था से 30 प्रतिशत तक कर कूड़ा उत्पन्न होगा।

नगर आयुक्त ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि नो थ्रो आर आर आर ( रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकल) सेंटर की कार्यवाही शुरू हो गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी व एसबीएम के नोडल अधिकारी डॉ0 मिथिलेश ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में शहर के पांचों ज़ोन में थ्रो आर आर आर सेंटर बनाए गए हैं। जहां से ऐसी वस्तुएं जिसमें पुराने कपड़े, पुरानी पुस्तकें, पुराना सामान जो किसी देने वाले के लिए केवल कचरा है। किंतु ऐसे व्यक्ति जो इनका उपयोग करेंगे उनके लिए महत्वपूर्ण वस्तुएं हैं। जिससे कचरा का समाधान भी होगा और थ्री आर के क्रम में बेहतर कार्यवाही भी की जाएगी।

डॉ. मिथिलेश ने बताया कि पूर्व में भी नगर निगम एनजीओ के माध्यम से कई स्थानों पर इस तरह की काम कर रहा है। जिससे मलिन बस्तियों में रहने वाले व्यक्तियों के लिए बेहतर कार्य किया गया है ।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन गाड़ी भी शहर में घूमेगी जिन शहर निवासियों के पास ऐसी वस्तुएं हैं जो किसी के लिए उपयोगी हो सकती हैं वह गाड़ी में दे सकते हैं। साथ ही स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। 20 मई से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें मौके पर अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव उपस्थित रहे।

फरमान /दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular