Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिखरेगी कुशीनगर एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग की छटा, विकसित होगा उद्यान

निखरेगी कुशीनगर एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग की छटा, विकसित होगा उद्यान

-यात्रियों को मिलेगा बेहतर माहौल

कुशीनगर(हि. स.)। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग की खूबसूरती और निखरेगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने सामने की 26 हजार वर्ग फुट क्षेतफल की खाली पड़ी भूमि को उद्यान के रूप में विकसित करने का फैसला किया। गोरखपुर की गैलेंट इंडस्ट्री इस उद्यान को विकसित करेगी।

यह उद्यान न केवल टर्मिनल बिल्डिंग की खूबसूरती बढ़ाएगा बल्कि एयरपोर्ट से सुदूर जगहों की यात्रियों के साथ साथ उन्हें सीआफ़ व रिसीव करने आने वाले स्वजनों व शुभचिंतकों को बेहतर माहौल प्रदान करेगा ताकि लोगों को इंतजार के घण्टों में बोरियत का अहसास न हो।

उद्यान में नर्म हरी गद्दीदार दूब, देशी विदेशी प्रजाति के शोभाकार पौधे, स्माल पांड्स,पाथ-वे, बेंच, डिस्पले आदि लगाए जायेंगे। रात को भी परिसर की खूबसूरती और निखर कर सामने आए, इसके लिए जगह-जगह एंटिक लाइट आदि लगाई जायेगी। पार्क के मध्य में गौतम बुद्ध की ध्यान मुद्रा वाली प्रतिमा लगाए जाने की योजना है। परिसर में कम्पनियां एयरपोर्ट प्रशासन की शर्तों व अनुमति पर प्रचार-प्रसार के लिए ग्लोसाइन बोर्ड आदि भी लगा सकेंगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने उद्यान से सटे 12 हजार वर्ग फुट की जमीन पर कार पार्किंग के रूप में विकसित की है।

.बरसात से रुका था कार्य: टर्मिनल बिल्डिंग के सामने की भूमि लो लैंड थी। जिस कारण बरसात में पानी भर गया था। 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व एयरपोर्ट प्रशासन ने इस भूमि को मिट्टी भरवाकर समतल करवा दिया। एयरपोर्ट निदेशक ए के द्विवेदी ने बताया कि गैलेंट कम्पनी ने जल्द ही कार्य शुरू करने का वादा किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular