Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिकाय चुनाव : लोनी में राष्ट्रीय लोक दल की रंजीता धामा विजयी

निकाय चुनाव : लोनी में राष्ट्रीय लोक दल की रंजीता धामा विजयी

गाजियाबाद(हि.स.)। राष्ट्रीय लोक दल की रंजीता धामा ने लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। रंजीता धामा 18 हजार 109 वोट से भाजपा की पुष्पा को हराया है।

नगर पालिका मोदीनगर अध्यक्ष पद पर विनोद वैशाली बढ़त बनाए हुए हैं। नगर निगम गाजियाबाद महापौर सीट पर भाजपा की सुनीता दयाल आगे चल रही हैं। मुरादनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बसपा की छम्मी चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं।

लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद में मतगणना के प्रारंभ से ही राष्ट्रीय लोकदल की रंजीता धामा आगे चल रही थीं। जैसे-जैसे गिनती बढ़ती रही रंजीता धामा बढ़त बनाते हुए जीत की ओर बढ़ गईं। रालोद की रंजीता धामा ने भाजपा की पुष्पा को 18 हजार 109 वोट से हराकर जीत हासिल की है। जीत के बाद लोनी में राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। मतगणना स्थल के बाहर ढोल बजाकर कार्यकर्ता डांस कर रहे हैं। मिठाइयों का दौर भी शुरू हो गया है।

फरमान अली/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular