Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में लहराएगा भाजपा का परचम: भूपेन्द्र चौधरी

 निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में लहराएगा भाजपा का परचम: भूपेन्द्र चौधरी

– मुद्दाविहीन विपक्ष निकाय चुनाव में अपनी हार की आहट से हताश

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुधवार को कहा कि नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में अन्य दलों के नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

भूपेन्द्र चौधरी ने प्रदेश कार्यालय पर कहा कि मुद्दाविहीन विपक्ष निकाय चुनाव में अपनी हार की आहट से हताश है। उसके नेता प्रचार के लिए नहीं निकल रहें। एसी कमरों में बैठकर बयानबाजी करने वाले नेताओं का जन सरोकार से काई मतलब नहीं है। जनता सपा-बसपा के कुशासन को आज भी नहीं भूली है। इनके शासन में अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर था।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में अराजकता चरम पर था। दंगाइयों और अपराधियों को सपा के शासनकाल में खुला संरक्षण मिलता था। लेकिन 2017 में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ। योगी सरकार में अपराधी या तो जेल में हैं या तो प्रदेश के बाहर हैं। आज उत्तर प्रदेश का हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करता है।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्यों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के आशीर्वाद व समर्थन से निकाय चुनाव में अभूतपूर्व सफलता हासिल करेगी।

बृजनन्दन/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular