Friday, February 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिकाय चुनाव में जीत का मंत्र देंगे भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल

निकाय चुनाव में जीत का मंत्र देंगे भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल

– प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन धर्मपाल शुक्रवार को आयेंगे गोरखपुर

-निकाय चुनाव को लेकर होने वाली तैयारी बैठक में होंगे शामिल

गोरखपुर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल का आगमन 09 सितम्बर को गोरखपुर होगा। निकाय चुनाव को लेकर होने वाली बैठक का हिस्सा बनेंगे और जीत का मंत्र देंगे।

भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडे नवीन ने बताया कि प्रदेश महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह पहली बार गोरखपुर आ रहे हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी डा धर्मेंद्र सिंह के अनुसार भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन रानीडीहा, सिकटौर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर दोपहर के पहले पहुंच जाएंगे। वहां आगामी निकाय चुनाव की दृष्टि से होने वाली बैठक को संबोधित करेंगे। य़ह बैठक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। डॉ धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक इस बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, निकाय चुनाव के क्षेत्र और जिलों के सभी संयोजक शामिल होंगे।

आमोद/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular