Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिकाय चुनाव में एक बार फिर होगी विपक्ष की हार : भूपेन्द्र...

निकाय चुनाव में एक बार फिर होगी विपक्ष की हार : भूपेन्द्र चौधरी

– कार्यकर्ताओं को मिल रहा सम्मान, निष्ठा से जिम्मेदारी का कर रहे निर्वहन

कानपुर (हि.स.)। केन्द्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के साथ सुशासन से लोगों में पार्टी के प्रति बराबर विश्वास बढ़ता जा रहा है। इसीलिए कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में सम्मान भी मिल रहा है और अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा से निर्वहन भी कर रहे हैं। इससे साफ है कि आगामी निकाय चुनाव में विपक्ष की एक बार फिर हार होगी और भाजपा पिछले प्रदर्शन से आगे बढ़ जाएगी। यह बातें गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कही।

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भूपेन्द्र चौधरी गुरुवार को कानपुर पहुंचे। सेंट्रल स्टेशन से लेकर जहां जहां गये उनका जोरदार स्वागत हुआ। सेंट्रल स्टेशन से प्रदेश अध्यक्ष का काफिला टाटमिल चौराहा, बाकरगंज, किदवई नगर, वृंदावन लॉन, किदवई नगर से भाजपा के क्षेत्रीय मुख्यालय पर पहुंचा।

क्षेत्रीय कार्यालय में उन्होंने क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर आगामी निकाय चुनाव का खाका खींचा। इसके साथ ही सभी परिचय करते हुए निकाय चुनाव की मजबूती और कमजोरियों पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि आप सबके अथक परिश्रम से ही उत्तर प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। प्रदेश नेतृत्व में आप सब कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है मुझे विश्वास है कि आप सब की ताकत से हम उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव एवं आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पुनः प्रचंड जीत दिलाएंगे, ऐसा मुझे विश्वास है। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, कमलावती सिंह प्रियंका सिंह रावत, देवेश कोरी, अनीता गुप्ता, मुख लाल पाल, इंद्रपाल पटेल, आनंद सिंह, राम किशोर साहू आदि मौजूद रहे।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular