Thursday, April 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भी टिकट देगी भाजपा:...

 निकाय चुनाव में अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भी टिकट देगी भाजपा: दानिश आजाद अंसारी

– नगर पालिकाओं में जनसंपर्क अभियान शुरू करेगा अल्पसंख्यक मोर्चा

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव के संबंध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भी टिकट देने के विचार में है। अल्पसंख्यक बाहुल्य सीटों पर पार्टी टिकट भी देगी। उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में मजबूती से लगने का आवाहन किया।

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि खास तौर पर अल्पसंख्यक बाहुल्य नगर पालिका और नगर पंचायतों में विशेष जनसंपर्क अभियान कर अल्पसंख्यक समाज के बीच में सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पहुंचायें। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने बुनकरों को विद्युत मूल्य पर फ्लैट बिजली देने की घोषणा की है। इस बारे में भी ज्यादा से ज्यादा जन जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। बैठक में विभिन्न निगम, बोर्ड व अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन व सदस्यगण भी मौजूद रहे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular