Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस: अनिल देव त्यागी

निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस: अनिल देव त्यागी

मेरठ(हि.स.)। कांग्रेस सेवा दल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिल देव त्यागी ने कहा कि कांग्रेस आगामी निकाय चुनाव में मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा।

कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय प्रभारी अरविंद पाल और सेवा दल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिल देव त्यागी मंगलवार को बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। कांग्रेस सेवा दल के महानगर अध्यक्ष विनोद सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। दोनों पदाधिकारियों ने आगामी निकाय चुनाव और कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

बैठक में अरविंद पाल ने कहा कि देश में जनता की समस्याओं का समाधान केवल कांग्रेस कर सकती है। 2024 के लोकसभा चुनावों में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वह अब तक गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़, मेरठ में सेवा दल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। उन्होंने संगठन मजबूती पर बल दिया। अनिल देव त्यागी ने कहा कि आगामी निकाय चुनावों में कांग्रेस पूरी तरह से उतरेगी। जनता फिर से कांग्रेस को चुनने का मन बना चुकी है।

बैठक में अनिल प्रेमी, राकेश जाटव, सुरेंद्र फौजी, राम सिंह, तेजपाल डाबका, नईम राणा, अंसार अहमद, रोहताश भैया आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular