प्रयागराज (हि.स.)। भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और पार्षद पद के प्रत्याशियों के समर्थन में उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा 25 अप्रैल को प्रयागराज आयेंगे।
यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने देते हुए बताया कि डॉ दिनेश शर्मा शाम 5 बजे दारागंज चौराहा, शाम 6 बजे शंकरघाट शनि मंदिर के पास एवं शाम 7 बजे मीरापुर सब्जी मंडी चौराहे पर जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
उन्होंने बताया है इस जनसभा में राजेश निषाद दारागंज, अजय सिंह शंकर घाट एवं उदय प्रताप सिंह मीरापुर के संयोजक होंगे।
विद्या कान्त
